प्रयागराज:प्रदेश में अब बगैर मान्यता के माध्यमिक स्कूल संचालित नहीं हो सकेंगे। बोर्ड ने सभी जिलों के डीआईओएस को सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही सूची बोर्ड को भेजने के लिए कहा है।

बोर्ड सचिव ने दिया निर्देश

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने जिलों को निर्देश भेजकर बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया था। जिससे ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके, लेकिन बड़ी समस्या स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी पड़ जाने से हो गई है। 

डीआईओएस के अनुसार स्कूलों में अवकाश होने के कारण ऐसे स्कूलों को चिह्नित करना मुश्किल हो गया है। स्कूल बंद होने से उनकी मान्यता से संबंधित कागजात की जांच नहीं हो पा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद को ऐसे स्कूलों की सूची बनाकर भेजना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। इस बारे में बोर्ड अधिकारियों को भी सूचना भेजी जा रही है। जुलाई में स्कूल खुलने के बाद ही ऐसे स्कूलों का सत्यापन हो सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।