बड़ी खबरें बहुआयामी समाचार से पुनीत शुक्ला के साथ➡️लखनऊ- कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर,कैबिनेट बैठक में दो दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी, पर्यटन,परिवहन,गृह,शिक्षा आदि विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी,योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी,2023-24 के सत्र के लिए नई तबादला नीति को मंजूरी,योगी सरकार ने डक्ट नीति को भी मंजूरी दी,सड़क निर्माण में डक्ट का प्रावधान करना जरूरी,सड़क के दोनों तरफ यूटिलिटी सर्विस के लिए डक्ट के निर्माण का प्रस्ताव,यूपी में 6 निजी विश्वविद्यालय बनाने को मंजूरी,लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने के प्रस्तावों को मंजूरी,UPSRTC के 23 बस स्टेशनों को हाईटेक किया जाएगा,PPP मॉडल पर बस स्टेशनों को हाईटेक किया जाएगा,रक्षा,एयरोस्पेस इकाई,रोजगार नीति में संशोधन का प्रस्ताव,माध्यमिक स्कूलों के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी,फसल बीमा योजना से जुड़े प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी.➡️लखनऊ- PWD के इंजीनियर अब डीएम से छुट्टी लेंगे,जिलों में अधिशासी अभियंता को छुट्टी डीएम देंगे,अधीक्षण अभियंताओं की छुट्टी अप्रूवल कमिश्नर को,फील्ड में तैनात PWD के इंजीनियरों की अब कोई पूछ नहीं,चीफ इंजीनियर या दूसरे सीनियर अफसर छुट्टी नहीं दे सकेंगे,PWD इंजीनियरों की छुट्टी डीएम-कमिश्नर मंजूर करेंगे,डीएम-कमिश्नर के लिखित आदेश बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे.➡️लखनऊ- भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी की प्रेस वार्ता,भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो चुकी-प्रांशु,हर जिले की कार्यसमिति की भी बैठक पूरी हो चुकी है,अब महा संपर्क अभियान में लाभार्थियों से संपर्क करेंगे,लाभार्थियों से संपर्क करने के बाद ऐप में फोटो अपलोड करेंगे,15 लाख लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य- प्रांशु द्विवेदी,नवा मतदाता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा- द्विवेदी,गांव में रात्रि प्रवास करेगा बीजेपी युवा मोर्चा- प्रांशु द्विवेदी,न्यू वोटर कैम्प लगाया जाएगा- प्रांशु द्विवेदी,बाइक यात्रा भी निकाली जाएगी,गांव में चौपाल लगाई जाएगी.➡️प्रतापगढ़- शहर के ज्यादातर वाटर एटीएम हुए कबाड़,2 साल से वाटर एटीएम से नहीं निकला पानी,भंगवा चुंगी का वाटर एटीएम 2 साल से खराब,बस अड्डा के वाटर ATM में पानी की जगह कूड़ा,पड़ाव वार्ड के वाटर एटीएम से टोटी गायब,दर्जन भर वाटर एटीएम बने शोपीस,मीराभवन, जेलरोड तिराहे स्थित वाटर ATM में दुर्गंध,भीषण गर्मी में शहरवासियों को नहीं मिला शुद्ध जल,मशीन खराब होने से यात्रियों की जेब पर पड़ रहा डाका,नगर पालिका का दावा 15 में 9 वाटर ATM की हालत ठीक.➡️लखीमपुर खीरी- अखिलेश यादव की लोक जागरण यात्रा जारी,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान,लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं- अखिलेश,आज प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा-अखिलेश,आज अधिकारों की लड़ाई है- अखिलेश यादव,आज लोगों के अधिकार छीने जा रहे-अखिलेश,दिल्ली के सीएम के अधिकार छीने जा रहे-अखिलेश,बीजेपी को आज घबराहट है- अखिलेश यादव,बीजेपी को केवल सपा ही आउट कर सकती-अखिलेश.➡️मुजफ्फरनगर- आयकर विभाग ने किसान को भेजा करोड़ों का नोटिस,आयकर विभाग ने किसान को 1.60 करोड़ का नोटिस भेजा,बैंक से 4 करोड़ के लेनदेन पर भेजा गया नोटिस,बैंक की लापरवाही से गलत किसान का गलत नाम चढ़ा,करोड़ों के नोटिस से किसान का परिवार परेशान,पुरकाजी थाने के फलौदा गांव का निवासी है किसान,किसान उपदेश त्यागी ने आयकर विभाग से की शिकायत.➡️हाथरस- हाथरस में धारदार हथियार से शिक्षक की हत्या,शिक्षक पर हमला कर मौत के घाट उतारा गया,पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी,हत्या के बाद मृतक की बेटी घर छोड़कर फरार, बेटी के प्रेमी पर हत्या की जताई जा रही आशंका,फरार बेटी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की आशंका,कोतवाली हाथरस गेट के नगला अलगर्जी की घटना.➡️बदायूं- तहसील की राजस्व टीम ने वसूली अभियान चलाया,अभियान के तहत 60 हजार रुपए से अधिक की वसूली,टीम को देखकर मौके से फरार हुए बड़े बकायेदार,क्षेत्र में लगभग 6 लाख से अधिक की बकाया-SDM,नायब तहसीलदार समेत टीम में 8 लोग हुए शामिल,राजस्व टीम के अभियान से बकायेदारों में मचा हड़कंप,बिल्सी के बमेड़,गुधनी,खोसारा,रूदेना में चला अभियान.➡️झांसी- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया संबोधित,2024 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे- ब्रजेश,बीजेपी प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाएं- ब्रजेश,समाजवादी पार्टी पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का हमला,सपा सरकार में बहू बेटियां रात को नहीं निकलती थी-ब्रजेश,अब आधी रात तक महिलाएं-बेटियां घूमकर घर जाती हैं-ब्रजेश,हमारी सरकार ने गरीबों को घर,शौचालय देने का काम किया,समाजवादी सरकार में सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री बनती थी.➡️आगरा से इस वक्त की बड़ी खबर,पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या,गोलियों से भूनकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, लाइसेंसी राइफल से पत्नी को मारी 7 गोलियां,अंधाधुंध फायरिंग की आवाज सुन पड़ोसी पहुंचे,पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया,कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुआ है आरोपी,थाना सदर इलाके के सैनिक नगर का मामला.➡️चंदौली- स्वास्थ्य विभाग की टीम का हॉस्पिटलों पर छापा,शहर के 5 हॉस्पिटलों में छापेमारी से मचा हड़कंप,बिना रजिस्ट्रेशन,रिन्यूअल के चल रहे थे अस्पताल,पूछताछ के लिए 5 लोगों को लिया गया हिरासत में, SDM, ACMO, CHC प्रभारी समेत पुलिस रही मौजूद पूजा हॉस्पिटल,अभिषेक हॉस्पिटल पर मारा छापा, हनुमान औषधालय,दिव्या हॉस्पिटल पर भी छापा,विशाल अल्ट्रासाउंड केंद्र पर हुई छापेमारी.➡️लखीमपुर खीरी- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान,बीजेपी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही-अखिलेश,चुनाव से पहले विकल्प जरूर दिखेगा- अखिलेश,जनता बीजेपी को अब हटाना चाहती है-अखिलेश,लखीमपुर समाजवादियों का गढ़ रहे है- अखिलेश,आने वाले समय में सपा जीतकर निकलेगी-अखिलेश.➡️कन्नौज- प्रेमी के लिए बच्चों को छोड़ने वाली मां को मिला धोखा,कुछ दिन बाद महिला को छोड़कर प्रेमी हुआ फरार,प्रेमी पर कार्रवाई के लिए पीड़ित महिला पहुंची कोतवाली,सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!