लखनऊ:योगी सरकार ने प्रदेश के वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2021 की अवधि में किए गए सभी चालान निरस्त कर दिए हैं। साथ ही ई-चालान पोर्टल से इनका रिकॉर्ड हटाने के आदेश दे दिए गए हैं।

न्यायालयों में लंबित थे चालान के मामले

उत्तर प्रदेश में लंबित चल रहे वाहन चालान पर सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2021 की अवधि में किए गए चालानों को निरस्त कर दिया गया है। यह विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे। यह व्यवस्था सभी तरह के वाहनों पर लागू की गई है।

क्या कहा परिवहन आयुक्त ने-

परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा है कि न्यायालय में उपशमित वादों की सूची प्राप्त कर ई-चालान पोर्टल से हटा दिया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *