लखनऊ।प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रही अंतर्जनपदीय तबादला प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 17 जून तक बढ़ा दी गई है। डाटा व आवेदन में हुई कमियों को सुधार करने का भी अवसर दिया गया है। इसके लिए बीएसए को अधिकृत किया गया है।

तकनीकी समस्या के कारण बढ़ी आवेदन की तिथि

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि सभी समस्याओं के समाधान व आवेदन करने के लिए तिथि 17 जून तक बढ़ा दी गई है। विभाग में जिले के अंदर परस्पर तबादला व एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन नी जून से शुरू हुए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना था। किंतु आवेदन को लेकर तकनीकी दिक्कतें रहीं।

शिक्षक खुद देंगे आवेदन

जारी निर्देश में कहा गया कि एनआईसी को मानव संपदा पोर्टल से उपलब्ध कराए गए डाटा में दिक्कत आई। शिक्षक-शिक्षिका संवर्ग, ग्रामीण-नगर क्षेत्र, पदनाम, कैडर व जेंडर को ठीक करने के लिए शिक्षक ऑनलाइन व खुद बीएसए को आवेदन देंगे। बीएसए इस डाटा को संशोधित कर सकेंगे। जिन शिक्षकों को आवेदन के बाद प्रिंट आउट लेने में कमियां दिख रही हैं। ऐसे शिक्षक भी ऑनलाइन या खुद बीएसए को प्रत्यावेदन देंगे और बीएसए इसे संशोधित कर सकेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *