बिसौली/बदायूं : इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में आयोजित डाक्टर्स डे में दर्जन भर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने चिकित्सकों द्वारा समाज में स्वास्थ्य सेवाओं हेतु अथक प्रयासों आदि पर विचार व्यक्त किए। क्लब की अध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि डाक्टर्स दिन रात अपनी सेवाएं प्रदान कर देश, समाज व क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ रखने में महती भूमिका निभा रहे हैं। आज के दिन चिकित्सकों का सम्मान करना हम सब के लिए गौरव की बात है। पदाधिकारियों ने डा. सुविधा माहेश्वरी, डा. नवदीप माहेश्वरी, सार्थक माहेश्वरी, डा. वर्तिका, डा. आयुष, डा. प्रशय शर्मा, डा. राशि अग्रवाल, डा. चारू शर्मा, डा. श्रद्धा शर्मा, डा. ययेश मिश्रा, डा.उज्ज्वल अग्रवाल व डा. नेहा मिश्रा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष सोनिया अग्रवाल, रितु अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, लता अग्रवाल, मधु शर्मा, ममता अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता, रेनू अग्रवाल, संगीता रस्तोगी, अनुपम शर्मा, अंशु गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *