बिसौली/बदायूं : डीआरए राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में डा. पीके वार्ष्णेय ने पदभार ग्रहण किया। श्री वार्ष्णेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिंदकी(फतेहपुर) से स्थानांतरित होकर आए हैं। वे उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के संयुक्त शिक्षा निदेशक भी रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री वार्ष्णेय ने कहा कि कालेज के विकास और छात्रों की गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए वे अतिरिक्त प्रयास करेंगे। इस अवसर पर डा. एम एम वार्ष्णेय, डा. सपना भारती, सीमा रानी, डा. डा. पारूल रस्तोगी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *