बिसौली/बदायूं : वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को लेकर विधायक आशुतोष मौर्या ने कहा कि जीवन में पर्यावरण का विशेष महत्व है। हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधे रोपने चाहिए वही हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचना चाहिए। विधायक आशुतोष मौर्या स्कूल स्टाफ के साथ वन विभाग द्वारा वन महोत्सव पर एक सौ पौधे रोपे गए।

मदन लाल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मौर्या ने कहा कि हमारी एक एक सांस पर्यावरण की देन है। हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। रेंज अधिकारी मनोज सिंह द्वारा बच्चों को पौधारोपड़ के महत्व के साथ जल संरक्षण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम को कालेज के प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी हाशिर खान, शैलेंद्र सिंह, अफजाल खान, मनोज कुमार, सत्येंद्र सिंह, शशि भास्कर, दानिश खातून, मंजू शर्मा, शर्मा, अशोक कुमार, केके यादव, सुमित चौधरी, अमर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *