( ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई)

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के भीटी गांव में शादी के चौथे दिन ही युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजन सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीटी निवासी श्रवण कुमार (30) गांव में ही खेती करता था। बीती एक जुलाई को उसकी शादी गाजीपुर जनपद के सदियाबाग थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी सुभाष की पुत्री पुष्पा के साथ हुई थी।

👇बार-बार बेहोश हो रही थी नई दुल्हन

नई जिंदगी के सुनहरे सपने लेकर पुष्पा दो जुलाई को ही भीठी आई थी। आगे की जिंदगी खुशगवार रहेगी, इसकी शुभकामनाएं उसे न सिर्फ मायके से मिली थीं, बल्कि रविवार को दिन भर ससुरालीजनों ने भी उसे आशीर्वाद दिया था। सोमवार को दिन भर ढोलक की थाप पर मंगल गीत गूंजे, लेकिन मंगलवार सुबह पति श्रवण की मौत की जानकारी से पुष्पा बदहवास हो गई। वह बार बार गश खाकर गिरती रही। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला।

🖋️पुनीत शुक्ला( ब्यूरो एमडी न्यूज़ लखनऊ )

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *