बहुआयामी समाचार से नागेन्द्र प्रजापति प्रयागराज ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट

प्रयागराज के थाना धूमनगंज क्षेत्र के अन्तर्गत झाड़-फूंक कराने आए पति पत्नी में हुआ विवाद पति ने पत्नी को तालाब में डुबोकर जान से मारा

मिली जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पहलू का पूरा गांव की है जहां पर बने कर्बला में झाड़-फूंक कराने आये पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों विवाद करते हुए तालाब में घुस गए लगभग 3 घंटे तक विवाद होता रहा इसी बीच आक्रोशित पति ने पत्नी को तालाब में डूबा डूबा कर जान से मार डाला।

सूचना पर घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए वही पति ने पुलिस को देखकर तालाब से बाहर नहीं निकल रहा था काफी मनाने के बाद भी नहीं निकला तो पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से निकाला गया वहीं पुलिस ने मृतिका के शव को भी तालाब से रेस्क्यू कर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा आरोपी पति को पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


वही चौकी प्रभारी करमा द्वारा बताया गया कि आरोपी का नाम मो आरिफ मृतिका तराना दोनों शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी गांव के हैं मृतिका का मायका करछना थाना क्षेत्र के बेला चौराहा गांव का है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आरोपी पति को पकड़ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed