मऊ, चित्रकूट : मऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। साथ ही दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रैपुरा थाना क्षेत्र के घुनुवा गांव का निवासी बुद्धराज पुत्र मोहन बाइक से आज सुबह को मऊ से घुनुवा आ रहा था। उसके रिश्तेदार हटवा निवासी संजय पुत्र हंशराज और रजनी पत्नी संजय व उनकी सात माह की बेटी शिवानी भी थी। इस दौरान रास्ते में मऊ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सुरौंधा गांव के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे बाइक चालक बुद्धराज की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल संजय और रजनी को मौके पर मौजूद लोगों ने मऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। घटन की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

चित्रकूट से शारदा भारतीय की रिपोर्ट!

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *