उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर

स्योहारा ! नगर में बंदरों के हमले में एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया । उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । वहीं, नगर में बंदरों के बढ़ते हमलों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
नगर के मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान निवासी रिजवान पुत्र खुर्शीद अपने घर की छत पर सो रहा था कि तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया हमले के दौरान वह छत से नीचे गिर गया जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों ने घायल अवस्था में रिजवान को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान देर रात रिजवान की मौत हो गई , लोगों का कहना है कि नगर में बंदरों का आतंक है, जिसके कारण नागरिक परेशान हैं। नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि बंदर महिलाएं व बच्चों के लिए ज्यादा घातक साबित हो रहे है।

ब्यूरो चीफ मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।