छतरपुर: बागेश्वर धाम में एक और युवक की मौत हो गई है। मृतक गोरखपुर का रहने वाला था और गुजरात में परिवार के साथ रहकर फर्नीचर का काम करता था। कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी, साली और बेटे के साथ बागेश्वर धाम आया था। यहां उसे चक्कर आया और धाम में बाबा के सामने ही गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम विजय कश्यप है।

मृतक की साली मनीषा ने बताया कि जीजा मेरी बहन और हम सब को लेकर बागेश्वर धाम आए थे। मनीषा ने बताया कि उसके जीजा विजय कश्यप को झटके आते थे। हम इस उम्मीद से धाम आए थे कि यहां पर वह ठीक हो जाएंगे। वहीं, मृतक की साली के साथ मौजूद एक शख्स खुद का धाम का सेवादार बता रहा था। उसने बताया कि विजय को अचानक चक्कर आया और वह गिर गया। हम सब उसे बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास लेकर गए। कुछ देर तक उनकी सांसें चल रही थी फिर उन्होंने बोलना बंद कर दिया।

मृतक की साली मनीषा और सेवादार ने बताया कि विजय को धीरेंद्र महाराज के सामने ही चक्कर आ गया था। इसके बाद बाबा ने उसे भभूति दी। कुछ देर सेवा भी की लेकिन कुछ देर बाद विजय की सांसें चलनी बंद हो गईं। उसे बागेश्वर धाम की एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

युवक को धाम के एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया

मृतक विजय कश्यप को धाम की एक एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। उनके साथ धाम का एक व्यक्ति भी जिला अस्पताल आया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों को जैसे ही पता चला कि धाम से कोई मरीज आया है। डॉक्टर ने तुरंत उसे बाहर आकर देखा, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जैसे ही विजय को मृत घोषित किया। परिवार के लोग रोने लगे। कुछ देर जिला अस्पताल में रुकने के बाद परिजन उसे वापस गुजरात ले गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।