( ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार से अवधेश मिश्रा ब्यूरो हरदोई)

सांडी के मोहल्ला सरामुल्ला गंज निवासी अर्पित देवल पुत्र त्रिलोकी आयु लगभग 14 बर्ष, अपने दोस्तों के साथ गर्रा नदी नहाने गया था , नदी मे नहाते समय संतुलन खोने से उफनाती नदी मे डूबने लगा, बालक के डूबने की जानकारी होते ही आस पड़ोस के लोगों ने उसे निकल लिया,, जिसे तुरंत एक चिकित्सालय ले गए जहा उसकी हालत चिंता जनक देख कर उसे जिला चिकित्सालय हरदोई ले जाया गया , जहा चिकित्सक उसका इलाज कर पाते उससे पहले उसकी साँसे रुक गई, चिकित्सकों ने उसे मृत घोसित कर दिया। इस देवीय आपदा से घर बालों का रो रो के बुरा हाल हो गया है ।।

रिपोर्ट अवधेश मिश्रा

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *