ग्राम मैकपुर परगना पछोहा विकास खंड भरखनी तहसील शाहाबाद में आज ग्राम में सहाबुद्दीन व सावीर पुत्रगण मोहम्मद शेर के खेत में खुदे गड्डे में मोहमद सावीर के पुत्र सद्दाम उम्र 14 वर्ष और अजमत उम्र 11 वर्ष तथा पडोसी शौकीन की पुत्री खुशनुमा उम्र 12 वर्ष और मुस्तकीन पुत्र शौकीन उम्र 10 वर्ष की डूबने से मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उक्त ग्राम का भ्रमण किया तथा शोकाकुल परिवार को संत्वना दी तथा जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से 4.0 लाख रू0 प्रति मृतक परिवार को सहायता राशि दिये जाने की संस्तुति की तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिए जाने निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम तथा तहसीलदार एवं सीओ शाहाबाद ने जिलाधिकारी के निर्देश पर पीड़ित परिवार को राशन दिलवाया गया, अंत्योदय कार्ड बनवाये जाने हेतु ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रस्ताव भी तत्काल करवा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।