उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर

बढ़ापुर।
बिजनौर के बढ़ापुर में गोकशी व गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने दोनों के मकानों को सील कर कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस ने क्षेत्र में ऐलान कर पड़ोसियों से भी आरोपियों की मदद न करने की हिदायत दी है। पूरा मामला बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र का है। यहां के मोहल्ला झोझियांन के रहने वाले वसीम व मोहल्ला का कस्सबान के रहने वाले शहजाद गैंग्स्टर एक्ट के आरोपी हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार नगीना जयसिंह और बढ़ापुर थानाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ आरोपियों के घर पहुंचे। दोनों आरोपियों के मकान में ताला लगाकर सील लगा दी। पुलिस प्रशासन ने गांव में कराई मुनादी साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के मकानों के ऊपर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान पुलिस ने मोहल्ले में ऐलान कर पड़ोसियों को दोनों आरोपियों के कुर्की किये गए मकानों में छेड़छाड़ करने व अन्य मदद करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मामले में बढ़ापुर थानाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह ने बताया कि अफसरों के निर्देश में दोनों आरोपियों के मकानों की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है ।

ब्यूरो चीफ मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *