बिसौली/बदायूं : इनरव्हील क्लब के अधिष्ठापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सदस्यों को पुरुस्कृत किया गया। क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को कालर पहनाकर पिन लगाई। इसके अलावा नवनियुक्त सचिव अर्चना वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, एडिटर ममता अग्रवाल ने भी पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने.वाली सभी सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. मनोज माहेश्वरी, आलोक गर्ग, एससी अग्रवाल, डा. प्रवीन शर्मा, मुदित अग्रवाल, डा. सुविधा माहेश्वरी, मधु शर्मा, भारती, नमिता, पूनम यादव, मंजू गुप्ता, दिव्या, नीरू, संगीता, कृष्णा, रेनू आदि उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *