बहुआयामी समाचार बाराबंकी से पुष्पेन्द्र वर्मा की रिपोर्टनिंदूरा बाराबंकी।

घर में अपने बिस्तर से सोकर जगी किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए ले जाते इससे पूर्व ही किशोरी की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे, कि घूंघटेर थाना क्षेत्र के पीननगर नगर मजरे सिंगतरा निवासी केशन पुत्र मुनेश्वर की 12 वर्षीय पुत्री सरोजनी घर में सो रही थी। सुबह बिस्तर से उठते ही सरोजनी को जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे इसी बीच किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे घुंघटेर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह आजाद ने पंचायत नामा भरकर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की हुई असमय मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *