रिपोर्ट:रजत पाण्डेय(ब्यूरो शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर : शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया पति ने शराब के नशे में पत्नी की गर्दन पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई उसके बाद अपने आप की भी गर्दन को चाकू से घायल कर लिया वही पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है

बता दें कि आज गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे थाना निगोही क्षेत्र के चेना रूरिया गांव निवासी 30 वर्षीय लालाराम शराब पीकर घर आया जिसका उसकी पत्नी धन देवी ने उसका विरोध किया जिसके बाद पति ने शराब के नशे में पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और पति ने खुद की गर्दन पर भी चाकू से वार कर खुद को घायल कर लिया वही कुछ देर बाद जब दोनों निगोही सीएचसी पहुंचे तो सीएचसी प्रभारी डॉ नितिन चौधरी ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं डॉ नितिन चौधरी ने बताया कि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *