बिहार।सहरसा जिले से ताल्लुक रखने वाली डॉ. रोहिणी झा ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है। अब वह मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई हैं।भारत के प्रत्येक राज्य में प्रतिभावान लोग भरे पड़े हैं। बिहार राज्य के युवा अक्सर ही सिविल सर्विस से लेकर आईआईटी और आईआईएम जैसे एग्जाम की लिस्ट में टॉप पर नजर आ जाते हैं। अब बिहार के लोग सुंदरता की प्रतियोगिताओं में भी नाम रोशन कर रहे हैं। सहरसा जिले की रहने वाली डॉ. रोहिणी झा ने हाल ही में मिसेज इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है।


गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में जीता खिताब
हाल ही में गोवा में मिसेज इंडिया 2023 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिताओं में सभी राज्यों की सुंदरियों ने भाग लिया। अंतिम दौड़ में 15 महिलाएं शामिल थीं, जिनमें सहरसा जिले से ताल्लुक रखने वाली डॉ. रोहिणी झा ने बाजी मारी। बता दें कि रोहिणी ने इसी साल मिसेज बिहार का खिताब भी अपने नाम किया था।रोहणी की उपलब्धि से उनके परिवार वाले और ससुरालवाले दोनों ही बहुत खुश हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में न सिर्फ सुंदरता का परचम लहराया, बल्कि अपनी बुद्धि कौशल का भी परिचय दिया।

बीएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं रोहिणी झा


रोहिणी पिछले 9 सालों से पटना के बीएन कॉलेज में पढ़ा रही हैं। वर्तमान में वह असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त है। उनका पूरा परिवार फिलहाल पटना में ही रहता है। मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतने पर रोहिणी काफी खुश है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *