वायरल खबर:इस दुनिया मे भरोसा और विश्वास रिश्ते में बहुत जरूरी होता है। यही वो चीज है जो बन्धन को मजबूती देती है, और उसे तोड़ भी सकती है। हालांकि, भरोसा केवल इंसानों में ही देखने को नहीं मिलता। पक्षी-पशुओं में भी इसकी काफी अहमियत होती है। यही कारण है कि सावन में एक गाय और जहरीला सांप आपस में खेलते नजर आए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

फारेस्ट अधिकारी सुशांत नंदा ने किया ट्विटर पर अपलोड

ये अनोखा वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें गाय और सांप के बीच प्रेम दिख रहा है। दोनों आपस में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 17 सेकंड की इस छोटी सी क्लिप में दिख रहा है कि कैसे गाय और सांप काफी करीब खड़े हैं लेकिन वे एक-दूसरे पर हमला नहीं करते, बल्कि शांति के साथ खेल रहे हैं।

https://twitter.com/susantananda3/status/1687139373329039360?t=axUUnj83DozaWjiGtUmmkA&s=19

वीडियो में आगे दिखता है कि दोनों एक-दूसरे के काफी पास आ जाते हैं जिसे देखकर लगेगा कि अभी कोई दूसरे पर हमला कर देगा। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं होता। गाय सांप को चाटने लगती है। सांप पहले तो शांत बैठा रहता है, फिर पीछे हो जाता है। ये वीडियो अब लोगों का दिल जीत रहा है। इसे शेयर करते हुए अधिकारी ने लिखा- समझना मुश्किल है। शुद्ध प्रेम से पैदा हुआ विश्वास।वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने इसे ‘नंदी और नाग देव’ का प्यार करार दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘उनकी भाषा इंसान भी नहीं समझ सकते’।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed