जौनपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता साहिल को शांति भंग में जेल भेजे जाने पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन कियाlबंदियों को लेकर कचहरी गयी बंदी वैन को बैरंग वापस लौटा दियाlडीएम आवास के सामने अधिवक्ता धरने पर बैठ गयेlजिला व पुलिस प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन कियाlदोपहर बाद अधिवक्ता डीएम आवास से उठकर अम्बेडकर तिराहे पर प्रदर्शन शुरू कर दिएlआवागमन पूरी तरह ठप रहाlइस दौरान वाहनों की लम्बी कतार लग गईlदिन भर अफरा तफरी का माहौल रहाlपुलिस मूक दर्शक बनी रहीl अधिवक्ता संघ ने नगर मजिस्ट्रेट के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कियाlउन पर अपराधियों भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगायाl मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नगर मजिस्ट्रेट के भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई की मांग किया हैंlअगले रणनीति के बारे में फैसला मंगलवार को होगाl हालांकि आंदोलन अनवरत जारी रहेगाl होगाlअध्यक्षता जितेन्द्र नाथ उपाध्याय व संचालन मंत्री अनिल कुमार सिंह ने कियाlइस दौरान अधिवक्ता सुभाष चंद्र यादव,रमेश सोलंकी, प्रेमनाथ पाठक,राजकुमार यादव,अश्वनी मिश्र, अजीत सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव,मोहम्मद उस्मान,पंकज श्रीवास्तव,विनय सिंह,रण बहादुर यादव, राजनाथ यादव,शहंशाह हुसैन,अवनीश चतुर्वेदी, विकास तिवारी,आनंद गुप्ता,विनय उपाध्याय, धीरेंद्र उपाध्याय,गोरख श्रीवास्तव, शिव प्रसाद गिरि, शैलेश मिश्रा, अभिनव मिश्र,प्रशांत उपाध्याय, मोहित जायसवाल, आशुतोष श्रीवास्तव, संदीप यादव, शिवनारायण मौर्य, निलेश निषाद,अवधेश यादव, मंजीत कौर, मंजू शास्त्री आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहेl

जौनपुर ब्यूरो चीफ तबरेज नियाज़ी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed