रिपोर्ट:रजत पाण्डेय(ब्यूरो शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र बिजलीपुरा निवासी ताजिम अली पुत्र स्वर्गीय नजाकत अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार की है पीड़ित ने बताया थाना रोजा मे धारा 147 ,148, 149 ,302 504, 34 आईपीसी में बादी है। थाना रोजा द्वारा मात्र 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है जबकि अन्य अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं तथा पीड़ित को लगातार जान से मार डालने की धमकी भी दे रहे हैं अभियुक्त अकबर 2 दिनों से मोहल्ले में अपने लाइसेंसी राइफल लेकर अन्य लोगों के साथ घूम रहा है पीड़ित के परिवार को जान से मारने की फिराक में है इसकी जानकारी थाना का पुलिस को भी दी किंतु अभी तक नामजद अभियुक्त के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही पुलिस ने नहीं की पीड़ित का परिवार डरा हुआ है थाना रोजा की शिथिल कार्रवाई के कारण पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *