कांग्रेस की तरफसे हनुमान पुर पुर्व निर्धारित कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन जनाब शाहनवाज आलम साहब के निर्देश पर 7 अगस्त से 13 अगस्त तक चलाए जा रहे दलित मुस्लिम जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आज चंदौली जिला व मुगलसराय शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस के तत्वाधान में मुगलसराय के हनुमान पुर मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दलित समाज के लोगों के बीच पर्चा भी वितरित किया गया और उन्हें बताया गया कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज कांग्रेस की तरफ लौटने का पूरा मन बना चुका है अगर दलित समाज भी अपने पुराने घर वापस आ जाए तो उत्तर प्रदेश में पूरा अकेले 42% वोट कांग्रेस के पास आ जाएगा दलित समाज के कांग्रेस में लौट जाने पर अन्य समाज भी कांग्रेस की तरफ लौट जाएगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेहाल अख्तर धर्मवीर भारती नितिन जैश बबलू मोहम्मद यासीन गोपी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन सैयद आले अब्बास व संचालन शहर चेयरमैन दानिश परवेज ने किया सय्यद आले अब्बास जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष चन्दौली उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *