बदायूँ : 25 मार्च। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए।
जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण एलईडी/टीवी के माध्यम से जनसामान्य को दिखाया गया। सूचना विभाग द्वारा यह व्यवस्था सम्पूर्ण जनपद में की गई थी। जिला मुख्यालय पर सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुआ। जिले के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारियों एवं आम जनता ने समारोह का सजीव प्रसारण देखकर आनंद लिया। योगी आदित्यनाथ के साथ ही 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *