बदायूँ : 25 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। समस्त बैरकों की सघन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। छुटपुट कमियों को जल्द ठीक कराने के जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याओं व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। पुरुष व महिला बैरक, अस्पताल, भोजनालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिए कि कारागार में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और नियमानुसार बंदियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चत की जाए। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *