आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 14 अगस्त, 2023 को शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में शाम 05.00 बजे से किया गया। विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में विभाजन से जुड़ी यादों को श्री विजय पुरस्वानी महासचिव भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश के द्वारा बयां की गई। इस अवसर पर श्री हरीश लखमणि कन्हैया रामचंदानी अशोक बिजलानी हेमंत दास गौरी नरेंद्र छाबड़ा उमाशंकर एलानी धर्मपाल मदनी विजय सुवाला दर्शन चावला आदि सिंधी समाज के विस्थापित परिवारों के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में विस्थापित परिवार सुधारों के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात स्मृति स्वरूप शांति पाठ किया गया। इस अवसर पर श्री वीरेश कुमार उपनिदेशक पर्यटन, श्री दिनेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्री बी के सिंह पूर्व प्रधानाचार जी आई सी प्रयागराज, श्री गुलाम सरवर पांडुलिपि अधिकारी, डॉ अंगद पटेल,श्री चंद्रेज यादव, श्री महेंद्र गिरी, श्री उमेश कनौजियाश्री हरिश्चंद्र दुबे, श्री मुकेश कुमार, श्री रोशन लाल, श्री शुभम कुमार, राजू सिंह सहित संस्कृति विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी सहित गणमान्य जनों की उपस्थिति रहीअतिथियों का स्वागत तथा कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा, प्राविधिक सहायक प्रयागराज द्वारा किया गया। मो.मोहसिन नूरी क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी प्रयागराज।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed