बाइक सवार चाचा भतीजे को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत
नमाज पढ़ कर वापस घर जाते समय हुआ हादसा
पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया, चालक हुआ फरार। जनपद बहराइच के दुलारपुर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार चाचा भतीजे को टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे के बाद फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुलारपुर के मजरा बगिया निवासी सद्दाम (35) पुत्र टेढ़े अपने भतीजे बलदेव (17) पुत्र गुल्ले के साथ शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए दरगाह स्थित मस्जिद गए थे। नमाज पढ़ कर चाचा भतीजे बाइक से वापस अपने गांव जाने लगे। बाइक सवार चाचा भतीजे गांव से पहले पड़ने वाले दुलारपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी गांव पहुंची तो रोते बिलखते परिवार के लोग घटना स्थल पहुंचे। आसपास के लोगों की सूचना पाकर पहुंची दरगाह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है

उप स्टे ब्यूरो हेड

मोहम्मद इमरान मकरानी

खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

9839523994

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *