उत्तर प्रदेश में चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है l महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी करते हुए बताया गया है कि 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल खुलेंगे l इस नोटिस में आगे कहा गया है कि भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गई है, जो चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार है l यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है l

बड़ी खबर:23 अगस्त को चन्द्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने का लाइव प्रसारण स्कूलों में करने का आदेश जारी..

लखनऊ.।आज यानी 23 अगस्त दिन बुद्धवार को चंद्रयान- 3 चंद्रमा पर उतरेगा। शासन ने स्कूलों में इसका सीधा प्रसारण के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शाम को निर्धारित समय पर स्कूलों में विशेष सभा के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक संगठनों ने शाम को स्कूल खोलने पर नाराजगी जताई है। 

शासन ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिया है कि इस दिन 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए। 

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *