रिपोर्ट:रजत पाण्डेय(ब्यूरो शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर : पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी तो सोशल मीडिया पर अब भी छाई हुई है।इस बीच बॉर्डर पार की प्रेम कहानियों में अब एक और कड़ी जुड़ गई है। नई कहानी यूपी के शाहजहांपुर से आई है, जहां, दक्षिण कोरिया की युवती किम बोह-नी अपने प्रेमी सुखजीत सिंह से मिलने के लिए सात समुंदर पार कर भारत पहुंच गई और फिर दोनों ने एक साथ सिख रीति रिवाज से शादी की।

दक्षिणकोरिया के एक कॉफी शॉप में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

दोनों की प्रेम कहानी दक्षिण कोरिया की एक कॉफी शॉप में शुरू हुई थी।क्योंकि उसी कॉफ़ी शॉप में कोरियन लड़की किम वोह नी भी काम करती थी दोनो में दोस्ती हुई और समय के साथ उनकी दोस्ती प्रेम कहानी में बदल गई. मगर सुखजीत को छह महीने के लिए भारत लौटना पड़ा। किम वोह नी को सुखजीत से बिछुड़न जब बहुत सताने लगी तो वह एक दोस्त की मदद से दिल्ली पहुंची, फिर वहां से जिला शाहजहांपुर में पुवायां चली गई और सुखजीत से मिलने का उसका अरमान पूरा हो गया।

सिख रीति रिवाज से कर ली शादी


सुखजीत सिंह के घर पर भावनात्मक पुनर्मिलन ने उनके परिवारों को खुशियों से भर दिया।सूत्रों के मुताबिक, इस जोड़े ने 16 अगस्त को अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज निभाते हुए शादी कर ली। सुखजीत ने अब दक्षिण कोरिया में किम के साथ नया जीवन शुरू करने के अपने इरादे का खुलासा किया है।फिलहाल तीन महीने के पर्यटक वीजा पर भारत आई किम वोह नी का शाहजहांपुर में एक महीना पूरा हो गया है. और वह आने वाले हफ्तों में दक्षिण कोरिया लौटने के लिए तैयार है, जबकि सुखजीत सिंह तीन महीने बाद उसके साथ जाना चाहता है. दोनों परिवार दक्षिण कोरियाई और भारतीय संस्कृतियों के मिलन का जश्‍न मना रहे हैं।प्यार की यह अंतर्राष्ट्रीय कहानी हाल की दो घटनाओं के तुरंत बाद सामने आई है, जो दिखाती है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती. पहले, एक विवाहित भारतीय महिला अंजू अपने फेसबुक दोस्‍त से मिलने पाकिस्तान गई. दोनों में प्यार हो गया और अब दोनों शादीशुदा हैं. दूसरे मामले में, पाकिस्तान से सीमा हैदर गेमिंग प्लेटफॉर्म पबजी पर मुलाकात के बाद अपने साथी सचिन के साथ रहने के लिए भारत आई थी फिलहाल यह विदेशी दुल्हन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *