आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्य “पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें वनस्पति विज्ञान के समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया। वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सरिता यादव के निर्देशन में संपन्न हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से शिवलेश यादव एवं कुमारी सुंदरम श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से प्रियांशी भारद्वाज, दर्शना तोमर एवं स्वाति दुबे रही। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से प्राची मिश्रा, भूमि शर्मा एवं सत्यम दीक्षित रहे। प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए डॉ सरिता यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा विश्व का सबसे बड़ा ज्वलंत मुद्दा है।उन्होंने कहा कि यदि पर्यावरण का संरक्षण नहीं होगा तो मानव का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। डॉ सरिता यादव के साथ निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों ने प्रतिभागियों से पर्यावरण संरक्षण सतत विकास विषय पर प्रश्न किए और उनके द्वारा दिए गए उत्तरों के आधार पर पोस्टर का मूल्यांकन किया।

निर्णायक की भूमिका डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ मिथिलेश कुमार एवं डॉ ज्योति विश्नोई ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ डॉली,डॉ राकेश कुमार जायसवाल,डॉ नीरज कुमार, डॉ संजय कुमार,डॉ प्रेमचंद,डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ सचिन राघव,डॉ राजधारी यादव ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी,डॉ सतीश सिंह यादव,दीक्षा यादव,ज्योति यादव,शिप्रा सोलंकी,तनु शर्मा, शिवानी भारती, तान्या,सुहानी गुप्ता,ललिता गौतम, आकांक्षा गौतम, मानसी,मोहम्मद रिज़वान,अनुज कुमार, कमलकांत, प्रशान्त यादव, अभिलक्ष्य चौहान आदि उपस्थित थे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।