रिपोर्टर रजनीश कुमार

औरैया:शनिवार/ रविवार रात्रि 12 बजे तेज धमाकेदार आवाजों से मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशी राम कखावतू कालोनी का मामला।


एक माहिला ने बताया कि उसने अपनी घर की बालकनी से झांक कर देखा तो दो – तीन लोग पीछे प्लाटिंग की झारियो में भागते हुए दिखे।तेज धमाकेदार की आधा दर्जन राउंड में आवाज़ सुनकर लोग अपने अपने घर बहार को निकल आयें।लोग अपने अपने घर से डर व दहशत से भयभीत होकर, बहार गली में एकत्रित होकर कोतवाली पुलिस को दी सूचना।सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस/डायल 112 ने आवासों के पीछे बने प्लाटिंग की झारियो में टार्च की रोशनी से चारो तरफ मौका मुआयना किया।


आशंका जताई जा रही थी माहिला द्रारा बताया गया कि प्लाटिंग की झारियो से दो – तीन लोग भागते दिखे, सुनसान प्लाटिंग में कुछ आवास बने हैं कोई अप्रिय घटना ना कारित की गई हो।कोतवाली पुलिस ने बड़ी सतकर्ता से जांच पड़ताल की तो देखा कुछ अराजक तत्वों द्वारा आतिशबाज़ी चलाकर दहशत फैलाई गई,जिसका खाली खोखा पुलिस को मिला, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक राउंड वाला तेज धमाकेदार आवाजों वाला पटाखे का डिब्बा था।पुलिस ने बताया कि किसी के द्वारा आतिशबाज़ी की गई हैं,तब जाकर लोगो ने चैन की सांस ली।कोतवाली पुलिस ने आतिशबाजी का खाली खोखा डिब्बा अपने ले गयी हैं, रात्रि में दहशत फैलाने वालो को जल्द चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *