महराजगंज: आज 27 अगस्त दिन रविवार को विश्व स्पोर्ट्स दिवस पर निचलौल में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।जिसकी जानकारी आलोक सरावगी ने दी। जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को विश्व स्पोर्टस दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निचलौल में विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। साइकिल रैली का शुभारंभ निचलौल थाना गेट से शुरू होकर मेंन तिराहा कटरा चौराहा होते हुए पूरा बाजार भ्रमण कर मारवाड़ी अतिथि भवन पर पहुंचेगी ।तत्पश्चात मारवाड़ी युवा मंच द्वारा प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।

साइकिल रैली का उद्देश्य

वही इस रैली का थीम ‘फिटनेस की डोज एक घण्टा रोज’ रखा गया है।इस रैली के बारे में निचलौल के प्रसिद्ध प्लाई व्यापारी एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य आलोक सरावगी ने बताया युवाओं में फिटनेस,व्यायाम,एकता एवं साइकिल यात्रा को प्रोत्साहन देने के साथ साथ शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह रैली का आयोजन किया जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed