रिपोर्टर रजनीश कुमार

अजीतमल औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता निवासी अंजू पुत्री महावीर दोहरे उम्र करीब 20 वर्ष निवासी अमावता का प्रेम प्रसंग मोहल्ले निवासी कन्हैया पुत्र स्वर्गीय राम महेश उम्र 19 वर्ष के साथ करीब एक वर्ष से अधिक से चल रहा था। मृतक लड़की के पिता महावीर ने आज सुबह किसी बात को लेकर लड़की के साथ कहां सुनी हुई जिससे नाराज होकर लड़की ने गलत कदम उठाया और घर में लगे पंखे में दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी के फंदे पर झूल गई, लड़की की मृत्यु की सूचना आरती पत्नी सौरभ निवासी करके का पूर्व ने दी, तक मृतक लड़की का पिता मनरेगा मजदूर है वह मजदूरी करने गया था मृत्यु की सूचना मिलते ही वह वहां से वापस आया और अंदर से बंद दरवाजे को लड़की के पिता ने छत से चढ़कर जीने से दरवाजा खोलकर लड़की को फंदे से उतारा और लाज शर्म से बचने के लिए अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।मृतक लड़की का शव अंतिम संस्कार के लिए शिकरोड़ी घाट ले जाने लगे इसकी सूचना प्रेमी को मिली तो उसने मृतक लड़की का गांव के बाहर तक पीछा किया और दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर आम के पेड़ पर झूल गया। लड़के के फासी की सूचना लड़की के परिजनों को मिली तो आनन फानन में लड़की का शव गांव के बाहर हटे के अड्डा से वापस लाया गया उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आनन खनन में पुलिस प्रशासन और उप जिलाधिकारी संध्या शर्मा ने अमावता गांव का निरीक्षण किया और दोनों मृतक प्रेमी का पैनल से पोस्टमार्टम करने की बात कही। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर सिंह कुशवाहा, एसडीएम संध्या शर्मा, क्षेत्राधिकारी भारत पासवान, कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान अन्य थाने के प्रभारी मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *