भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर चंदौली जिला व मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे मुगलसराय शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधान स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” नारों के साथ नगर के मुख्य बाजार में “भारत जोड़ो यात्रा” निकाली गई, यात्रा सुभाष पार्क पहुंचने पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, इसके उपरांत आयोजित सभा में जोनल प्रभारी प्रदेश महासचिव सुश्री सरिता पटेल,प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी प्रदेश सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधन भी किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी व संचालन शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने किया

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *