रिपोर्ट:गुरदीप सिंह

कानपुर देहात -रसूलाबाद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ताजपुर तरसौली की महिला ग्राम प्रधान राधा देवी की बीमारी के चलते मृत्यु के बाद शासन के निर्देश पर छह सितंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की गई। जिसमें प्रधान पद की सीट पर उपचुनाव के इस प्रक्रिया में बुधवार को मतदान हुआ था। जिसमें बबिता यादव को 950मत मिले। वही पार्वती देवी को 781मत मिले।
रसूलाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत ताजपुर तरसौली में प्रधान पद के लिए बुधवार को कुशल संपन्न हुआ मतदान। जिसकी मतगणना शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में की गई जिसमें बबिता यादव ने पार्वती देवी को कड़े मुकाबले में 169मतों से हराकर प्रधान पद की सीट पर कब्जा कर लिया ।
और जिसमें प्रधान पद की सीट पर उपचुनाव के लिए इस प्रक्रिया में छः प्रत्याशियों ने नामांकन किया था बुधवार को मतदान 65.5% हुआ था।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *