रिर्पोट नसीम अहमद स्योहारा । ब्लॉक बुुुुढनपुर के ग्राम सत्तोनंगली मे जाट महासभा की जिला कमेटी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में जाट भाईयों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रधान ने आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दौरान संदीप चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष व आकाश तोमर को जिला मिडिया प्रभारी का पदभार दिया गया। सभी को संबोधित करते हुए जाट महासभा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रधान ने सबसे पहले तो नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पहले टीम में कुछ कमी थी कई पदों पर सदस्यों की नियुक्ति ना होने के कारण जाट भाईयों के विकास के लिए कार्य नहीं किया जा रहा था । लेकिन जबकि अब बुढनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर संदीप चौधरी की नियुक्ति हो चुकी है तो उन्होंने आशा व्यक्त की के वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही साथ एक सवाल के जवाब में शीशपाल राठी ने बताया कि हमारा उद्देश्य जिला स्तर पर जाट भाईयों व बहनों को मजबूत करना है। जाटों का एक समृद्ध इतिहास रहा है उस गौरवपूर्ण इतिहास को हमें सभी तक लेकर जाना है । इसके साथ ही साथ हमें हमारे समाज के विकास को बनाए रखने के लिए हर उचित संभव प्रयास करना है। नई टीम में एक नई ऊर्जा है। जिसका फायदा संगठन को मिलेगा और समाज के विकास करने के लिए नई ऊर्जा से कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर टीम के साथ जुड़े नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी आए हुए सभी सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि वे जाट समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे । तथा जो भरोसा संगठन ने उन पर दिखाया है उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए वे हर प्रकार से प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर टेकबहादुर सिंह मितुल चौधरी इंद्रपाल सिंह देशराज सिंह कल्याण सिंह हरपाल सिंह विजयपाल सिंह मलखान सिंह उदयवीर सिंह ओंकार सिंह ब्रह्मपाल सिंह भूपेंद्र सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *