बिसौली : उर्स में सैकडों जायरीनों ने शिरकत कर दुआएं मांगी। चेयरमैन अबरार अहमद ने दादा मियां की जियारत कर चादर पेश की। कुल शरीफ की रस्म के साथ उर्स का समापन हो गया।
बुधवार की रात हुए कव्वाली कार्यक्रम का आगाज दादा मियां की शान में नात ए पाक से हुआ। खलील साबरी ने ख्वाजा की शान में भर दो झोली मेरी या मुहम्मद कव्वाली पर जमकर दाद मिली। इधर उर्स के आखरी दिन मेले में अकीदतमंदों खासकर महिलाओं व बच्चों की भारी भीड देखी गयी। दुकानों से महिलाओं ने जमकर खरीददारी की तो बच्चें भी चरख आदि पर बैठ इतराते हुए दिखे। अकीदतमंदों ने दादा मियां की मजार पर हाजिरी लगाते हुए मन्नतें मांगी। नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने उर्स में पहुचकर कव्वालों की हांैसला अफजाई की। श्री अहमद ने दादा मियां की मजार पर चादर भी पेश की। गुरूवार को कुल शरीफ के साथ हजरत दाउद शाह उर्फ मील वाले दादा मियां की शान में मेहशर एण्ड पार्टी ने रंग पढा। कव्वाली पर अकीदतमन्द झूमने को मजबूर हो गए। इस मौके पर खादिमें दरगाह छंगा शाह मिया, यासीन बेग, सैयद मेहशर अली, चुन्नू सैफी, राशिद मंसूरी, सैयद जाकिर अली, ताजुद्दीन सैफी, मुकेश लख्खा, आबिद उस्मानी, रूपकिशोर, दिलशाद फारूखी, चांद फारूखी, नकी अंसारी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।