बिनावर : वाहन चैकिंग के दौरान बिनावर पुलिस ने बरेली बदायूं मार्ग पर ग्राम ढकिया गौटिया मंदिर के पास कार सवार दो युवकों को किया गिरफ्तार जिनके पास 700 ग्राम स्मैक की बरामद ।पकड़े गए युवक जाकिर पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी वार्ड नंबर 14 मोहल्ला अंसारी कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली को मय 250 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल सैमसंग तथा सुबोध पुत्र लक्ष्मणप्रसाद निवासी ग्राम रामपुर काकर थाना भमोरा जनपद बरेली को मय 450 ग्राम स्मैक व एक मोबाइल ओप्पो व एक पर्स नाजायज बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एक बलेनो कार नंबर UP 25 BX 8228 को अंतर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया

जहां गिरफ्तार करने वाली टीम में
1. उ0नि0 श्री संजय कुमार
2. हे0का0 520 विकास यादव
3. का0 964 प्रमोद कुमार
4. का0 951 अनिल कुमार आदि सामिल रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed