रिपोर्ट राजेश गुप्ता

वाराणसी: शिवपुर की प्रसिद्ध रामलीला का मुकुट पूजन आज सोमवार को रात्रि में पाँचो पांडवा मंदिर में सम्पन्न हुआ.मुकुट पूजा के समय राम, भरत, लक्षमण, शत्रुघ्न और सीता जी के स्वरूप एवं मुकुट का विधिवत पूजन व्यास संतोष मिश्रा ने कराया।शिवपुर पंचकोशी मार्ग चतुर्थ पड़ाव स्थित पांचो पांडव मंदिर पर विघ्नहर्ता की वैदिक मंत्रों के बीच पूजा आराधना की गई। झाल-मंजीरा और मृदंग की थाप गूंजी और रामायणी दल ने ‘गाइये गणपति जग वंदन…’ के साथ मानस के प्रसंगों में पगे दोहों का गायन शुरू कर दिया।

हनुमान जी के मुखौटे, मानस संवाद पोथी व रामलीला के दौरान उपयोग में ले आए जाने वाले साजो सामान और रामायणी दल के मृदंग का भी पूजन किया गया। गणपति देव की आरती उतारी गई और लीला प्रेमियों में सारिणी का वितरण किया गया। व्यास के आचार्यत्व में ब्राह्मïणों के समूह ने सस्वर मंत्रों के बीच पूजन अनुष्ठान कराए।

अध्यक्ष विनोद कुमार बागी ने बताया गया कि 28 सितम्बर से रामलीला प्रारम्भ हो रही है।रामलीला के मंत्री श्रवण सिंह ने बताया कि यह अतिप्राचीन एवं प्रसिद्ध रामलीला 120 वर्षो से अनवरत चल रही है। 34 दिन तक चलने वाली इस रामलीला से भगवान के सभी स्वरूप ब्राह्मण बालक होते है. मुकुट पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ. पूजन के अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार बागी, मंत्री श्रवण सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,मदन मोहन शर्मा, नवीन प्रधान, आभास साह, रिंकू बाजपेयी, कमलेश केशरी, संदीप मिश्रा,अनिल मिश्रा उर्फ मुन्नू,रमेश तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *