बिल्सी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर मतदाताओ व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्राम समदा में विजयी होने के बाद नवनिर्वाचित विधायक हरीश शाक्य प्रथम बार पहुचे जहाँ उनका जोरदार भव्य स्वागत किया ।
ग्राम प्रधान भगवान दास शाक्य व रामभरोसे मौर्य एडवोकेट नेनवनिर्वाचित विधायक हरीश शाक्य को चाँदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया साथ ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाए पहनाकर अभिनंदन किया। भव्य स्वागत देखकर विधायक गदगद नज़र आये इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक हरीश शाक्य ने कहा विकास के नजरिये से पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ। प्रदेश की जनता योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से संतुष्ट थी।जनता ने पुनः सरकार बनाई उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच गए थे और जनता ने उन्हें वोट के रूप अपार समर्थन दिया, अब उन मुद्दों को पूरा करना ही उनकी प्राथमिकता है इस मौके पर क्षेत्र पंचायत पति रामनिवास,बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य,रामभरोसे लाल,चन्दपाल मल्लाह अमित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।