रिपोर्ट:मोहम्मद फैज़ान

स्योहारा/बिजनौर: श्री गणेश महोत्सव का जलूस का प्रारंभ शिवाजी मार्केट शिव मूर्ति और महालक्ष्मी नारायण मंदिर से किया गया। इस मौके पर विधायक पुत्र प्रियंकर राणा और रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार वर्मा, मुकेश रस्तोगी,स्वेत रस्तोगी के द्वारा पूजा अर्चना करके जलूस का प्रारंभ किया गया।जलूस का गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा जलपान कराकर स्वागत किया गया।इस मौके पर डॉ एच एस कालरा सहित सिंह सभा के लोग मौजूद रहे इस मौके पर जुलूस कमेटी के द्वारा पत्रकारों और जुलूस में सहयोग करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया और इन्हें शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। जुलूस में श्री भगवान गणेश की लगभग 50 प्रतिमाए थी।

जुलूस सोमवार का बाजार, ठाकुर मंदिर, संतोषी माता मंदिर होता हुआ बरखेड़ा घाट रामगंगा पर पहुंचा।यहां भक्तों ने श्रद्धा के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया।इस मौके पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही । जलूस को सफल बनाने में प्रियंकर राणा, डॉक्टर मनोज कुमार वर्मा, डॉ विनीत देवरा, मुकेश कुमार रस्तोगी, मनोज छाबड़ा ,पीयूष रस्तोगी, वैभव रस्तोगी, राजीव गहलोत ,मनोज भटनागर, शुभम रस्तोगी, प्रखर रस्तोगी पारस रस्तोगी ,आशु टाइगर ,राजीव वर्मा, शौर्य वर्मा, अरुण वर्मा, अर्पित त्यागी सहित सैकड़ो लोगों का योगदान रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *