आसिफ रईस धामपुर।

बिजनौर में दलित छात्रा के साथ तीन लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का केस दर्ज कर लिया है।यह पूरा मामला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के एक गांव की रहने वाली महिला ने धामपुर के रहने वाले तीन लोगों पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को सौंपी। तहरीर में महिला का कहना है कि उसकी पुत्री धामपुर के इंटर कॉलेज में पढ़ती है महिला का आरोप है कि 26 सितंबर को उसकी पुत्री को पास का ही रहने वाला अमरजीत उसकी ले गया था और एक होटल में ले गया और उसने व उसके दो साथियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।*आज हुई गिरफ्तारी*पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मोहित त्यागी पुत्र नरेंद्र त्यागी, सुमित वर्मा पुत्र अनिल कुमार, अमरजीत पुत्र रामचंद्र शामिल है। पुलिस तीनो को जेल भेजने को कवायद में जुट गई है। इस मामले में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है विधिक कार्यवाही की जा रही है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *