आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार दोपहर 1 बजे गुलिस्तां स्कूल के प्रांगण में हाजी इस्तियाक अहमद, बनारस चैरिटेबल ब्लड सेंटर वाराणसी की जानिब से गांधी जयंती के उपलक्षय में “रक्तदान महादान, आओ जिंदगी बचाएं” के नाम से एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 25 रक्तविरों ने अपना ब्लड दान किया और 10 से ज्यादा लोगों ने भविष्य में डोनटे करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया । एक तरफ बारिश होती रही और दूसरी तरफ रक्तवीर दानी आते रहे यह हौसला और समाज सेवा का जुनून देख प्रांगण में मौजूद खाश-ओ-आम आश्चर्यचकित रह गए । मुख्य अतिथि मुफ्ती ए शहर बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी साहब रहे । प्रोग्राम की सदारत सरदार हाफिज मोइनुद्दीन, बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी कमेटी ने की संचालन का काम मोहम्मद शाहिद सेक्रेटरी मरियम फ़ाउंडेशन ने किया । सहयोगी संस्थाओं में मानव रक्त फाऊंडेशन, जमीयतुल अल अंसार, आज़ाद हिंद रिलीफ सोसाइटी, मरियम फाऊंडेशन, जमात ए इस्लामी हिंद, भारतीय फन ए सिपाहगिरि एसोसिएशन, मानवाधिकार जनकल्याण समिति व कई अन्य संस्थाओं ने मिल कर हिस्सा लिया lमुख्यरूप से अब्दुल मोबीन प्रबंधक, इशरत उस्मानी, असलम खलिफा, अब्दुल्लाह खालिद, अबू हाशिम, अली हुसैन, ताहिर शम्स, शाहीन अख्तर, मास्टर शहाबुद्दीन, हाजी मोहम्मद सोवालेह, मोअज्जम अंसारी, प्रमोद जी, जुल्फिकार एली, अब्दुल्लाह कलाम आदि लोग मौजूद रहे l

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed