रिपोर्ट:आसिफ रईस

बिजनौर।शासन के निर्देश पर आज यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से शहर भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस टीम ने दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने लगे होर्डिंग्स और अतिक्रमण को हटवाया साथ ही व्यापारियों को नाले के आगे अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी।
बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में यातायात सीओ कृष्ण मुरारी दोहरे के नेतृत्व में यातयात पुलिस ने शासन के निर्देश पर सोमवार को शाम को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने जजी से लेकर नुमाइश चौक तक यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से सड़क के दोनों और व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। पुलिस की टीम ने जजी चौक से लेकर नुमाइश चौक तक सड़क के दोनों ओर व्यापारियों द्वारा नाले के बाहर काफी दूर तक अतिक्रमण कर रखा है। कुछ व्यापारियों ने होर्डिंग और अन्य काफी सामान सड़क तक लगा रखा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में काफी दिक्कत हो रही है। सोमवार की शाम को टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान और होर्डिंग्स को हटवाया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी कि वह नाले के बाहर अतिक्रमण न करें वरना उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में सीओ ट्रैफिक कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि शासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। शासन का निर्देश है कि नाले के बाहर कोई अतिक्रमण न किया जाए। आज पुलिस टीम ने नाले के बाहर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटावाया गया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *