लखनऊ। डीजीपी विजय कुमार ने त्योहारों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर रोक लगा दी है। डीजीपी की ओर से सभी डीजी, एडीजी, पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, आईजी रेंज, जीआरपी, पीएसी को जारी आदेश के मुताबिक दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत 15 अक्तूबर से 20 नवंबर तक अवकाश नहीं दिया जाएगा। इसमें सभी तरह के अवकाश शामिल हैं। विशेष परिस्थितियों में अवकाश के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति लेनी होगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *