उत्तर प्रदेश के देवरिया में अभी नरसंहार का मामला शांत हुआ नही की एक और युवक के हत्या का मामला सामने आया, जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान में झोपड़ी में सो रहे एक युवक की शनिवार की रात सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई।

जाने क्या है पूरा मामला

बलुआ अफगान के 30 वर्षीय हंसनाथ तिवारी शनिवार की रात घर से सौ मीटर दूरी पर स्थित झोपड़ी में सोए थे। रात को 10 बजे किसी ने सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर वह तड़पने लगा। इसी बीच स्वजन जब वहां पहुंचे तो हंसनाथ लहूलुहान हालत में था। आनन-फानन स्वजन उसे लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया जहाँ उपचार के दौरान रात को एक बजे उसकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवक झोपड़ी में लहूलुहान स्थिति में मिला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर नहीं मिली है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed