महरौनी। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियन्त्रण ब्यूरो महारौनी तहसील टीम ने तहसील अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरित किया जिसके कार्यक्रम में चीफ गेस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी अधीक्षक डाक्टर एस के गुप्ता उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार संगठन के तहसील अध्यक्ष विवेक जोशी की अध्यक्षता में मरीजों में फल वितरण कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित दूबे, तहसील उपाध्यक्ष रमाशंकर तिवारी एवं कल्पना जोशी तथा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें अमित दुबे और रमाशंकर तिवारी जी ने फल वितरित किए तथा कल्पना जोशी ने मरीजों का हाल-चाल पूछ। तहसील अध्यक्ष विवेक जोशी ने सभी मरीजों को आश्वासन दिया कि कोई भी तकलीफ होने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो 24 घंटे उनके मदद के लिए तत्पर है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed