नई दिल्ली।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीबीएसई की वर्ष 2024 की लिखित बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से प्रस्तावित हैं। इससे पहले बोर्ड संचालित सभी विद्यालयों को प्रैक्टिकल निर्धारित समय से पूरे कराने होंगे। इसके लिए बोर्ड ने एक जनवरी से 15 फरवरी तक की तारीख तय कर दिशानिर्देश विद्यालयों को भेज दिए हैं। प्रैक्टिकल कराने के साथ ही बोर्ड के पोर्टल पर प्रैक्टिकल के अंकों को भी अपलोड करना होगा। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर में तकरीबन 30 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

बीस और तीस अंकों के प्रैक्टिकल : बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल के लिए अलग- अलग विषयों के लिए 20, 30 और 50 अंक तय किए गए हैं। 15 फरवरी तक सभी स्कूलों को प्रोजेक्ट और इंटरर्नल असेसमेंट जमा करने होंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed