पूरा मामला हरदोई के कस्बा सांडी मोहल्ला सराय मुल्लागंज का है जहां पर व्यापारी संदीप गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र बालाजी अचानक 17 जून को गायब हो गया था परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया पर निराशा ही हाथ लगी स्थानीय पुलिस ने भी बहुत प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली परिवारी जनों ने सैकड़ों मन्नते मान डाली भगवान का रातदिन पूजा पाठ करते रहे आखिर उनकी प्रार्थना मंजूर हुई कल रात्रि में अचानक पिता के फ़ोन पर एक मैसेज आया जो उनके पुत्र बालाजी का था फिर क्या पिता ने फौरन पुलिस को सूचना देकर वाहन से लखनऊ पहुंचे और एक होटल में बालाजी को बरामद कर लिया और घर लाए बालाजी अभी कुछ भी बताने की स्थिति मे नही है।वह काफी कमजोर और डरा हुआ है अभी यह बात परदे में है की वह एक असरदार पत्रकार के होटल में कैसे पहुंचा उसके साथ क्या हुआ, क्यों इतने महीने गुजरने के बाद वह परिजनों से संपर्क नहीं कर पाया

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *