न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी )

लखनऊ: 02 नवम्बर, 2023
प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद गोरखपुर एवं बलिया में सड़क निर्माण से सम्बन्धित विभिन्न कायों हेतु 218.12 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। मजूर की गयी धनराशि सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद गोरखपुर में सी0सी0 रोड़ के नवनिर्माण कार्य हेतु 126.40 लाख रूपये तथा जनपद बलिया में सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु 91.72 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *